बुढ़ार में राज्यस्तरीय होली मिलन फाग प्रतियोगिता का आयोजन 28 को
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत बुढ़ार में राज्य स्तरीय होली मिलन फाग प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी शनिवार को शाम 7 बजे से किया जा रहा है। देवालय सेवा समिति और ग्राम वासियो के सामुहिक प्रयास द्वारा आयोजित भाग प्रतियोगिता के संबंध में सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में दो तरह के आयोजन किए जाएंगे । जिसमें मांदर फाग प्रतियोगिता एवं ढोलक फाग प्रतियोगिता होगा । दोनों ही प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 7100, द्धितिय पुरस्कार 5100 एवं तृतीय पुरस्कार 3100 रुपए दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े संरक्षक सोनू कुमार भगत सरपंच, सुनील कुमार भगत पूर्व सरपंच व उप सरपंच कौशल्या एवं सुरेश कुमार साहू सहित ग्राम वासी होंगे।

+ There are no comments
Add yours