बचरापोड़ी पुलिस चौकी में सब-इंस्पेक्टर 25 हजार रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में भ्रष्टाचार पर छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरों ने बड़ी कार्रवाई सामने आई । मंगलवार को एसीबी की टीम ने बचरा और पोड़ी पुलिस चौकी में रिश्वत लेते दो पुलिस वालों को गिरफ्तार किया है बचरा-पोड़ी पुलिस चौकी में प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाने में तैनात एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव पर भी एसीबी ने तगड़ा एक्शन लिया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बचरापोडी चौकी अंर्तगत कदमबहरा में सत्येंद्र प्रजापति के पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पूर्व गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी इस मामले में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सत्येंद्र प्रजापति को इस केस में फंसाने की धमकी दी। उसे इस केस से बचाने के एवज में 50 हजार रुपये के रिश्वत की मांग किया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सरगुजा एसीबी से कर दिया।

एसीबी सरगुजा डीएसपी, प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि शिकायत मिलने पर हरकत में आई एसीबी ने शुरुआती जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। रिश्वतखोरी की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की गई। मंगलवार को एसीबी की टीम बचरा-पोड़ी पहुंची। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 25 हजार रुपये की पहली किस्त देकर चौकी के भीतर भेजा गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours