यादव जी की लव स्टोरी पर आपत्ति…..समाज के लोगों ने रीलीज पर रोक लगाने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

पडोसी राज्य मध्य प्रदेश के बैतूल में ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। बुद्धवार शाम को इस मामले ने रेवा यादव के नेतृत्व में समाजजनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री विषणु देव साय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मांग किया कि इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाए । इस दौरान कोरिया जिला अध्यक्ष राम विनोद यादव बलराम यादव, राम सिहासन यादव, राम यादव, हेमंत यादव, सरवन यादव व मारकंडे यादव मौजूद रहे।

पोस्टर और ट्रेलर पर आपत्ति

कोरिया जिला अध्यक्ष राम विनोद यादव ने कहा कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज को एक वर्ग विशेष के संदर्भ में आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उनका कहना है कि इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज हमेशा राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक समरसता में अग्रणी रहा है, ऐसे में इस तरह की प्रस्तुति अपमानजनक है।

27 फरवरी को होनी है रिलीज

गौरतलब हो कि यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अंकित भड़ाना ने किया है। इसमें प्रगति तिवारी, विशाल मोहन और अंकित भड़ाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी सिंपल यादव नाम की युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पहले प्यार वसीम अख्तर से जुड़ी होती है, लेकिन परिवार के दबाव में उसे अभिमन्यु यादव से विवाह करना पड़ता है। प्रेम और सामाजिक दबाव पर आधारित इस कहानी को लेकर ही विवाद खड़ा हुआ है।

समाज के लोग बोले-निष्पक्ष जांच चाहिए

ज्ञापन में समाज ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने और पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। साथ ही केंद्र सरकार के स्तर पर भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की पहल करने की मांग की गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours