प्रदेश के संकल्प बजट पर नेताओं और जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया…….भाजपा ने सराहा, कांग्रेस ने जुमलेबाजी बताया, कर्मचारियों ने किया स्वागत

Estimated read time 1 min read

भाजपा ने सराहा, कांग्रेस ने जुमलेबाजी बताया, कर्मचारियों ने किया स्वागत

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। इस बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सत्तारूढ़ दल के विधायकों और नेताओं ने इसे विकासोन्मुखी बताया जबकि कांग्रेस ने इसे कागजी घोडा और जुमलेबाजी करार दिया है।

युवाओं के लिए बड़ी अहम घोषणाएं-भइयालाल राजवाडे

बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर जोर दिया गया है। अटल निर्माण वर्ष के तहत बुनियादी ढांचे में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं महतारी वंदन योजना के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ महिलाओं के स्वरोजगार और लखपति दीदी योजना को नई गति देना महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सर्वहारा समाज को खास त्वज्जो -देवेन्द्र तिवारी –

कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि ने कहा है कि राज्य के बजट में प्रदेश के युवा, किसान, सर्वहारा समाज आम जनता का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित होंगे एवं प्रदेश विकास के नए आयाम के साथ आगे बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ को नई उचाईयों का बजट-रेवा यादव –

गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष व बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई उचाईयों तक पहुंचाने वाला बजट है । इसमें एयरपोर्ट को भी वायु योजना से जोड़ा गया है जिससे नईएयरपोर्ट से प्रारंभ होगी, अच्छी शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ आईटी, नये फोरलेन फ्लाईओवर, युवाओं के लिये एजुकेशन हब सहित सौगातें मिली हैं।

आधुनिक विजन का बजट -वंदना राजवाडे

भाजपा नेत्री व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाडे ने कहा कि यह बजट 1.72 लाख करोड़ के राज्य के बजट को छत्तीसगढ़ के आधुनिक विजन का बजट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह तीसरा बजट संकल्प थीम पर आधारित है। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है।

आदर्श समृद्धि शहर का बजट -शिल्पी गुप्ता

भाजपा महिला नेत्री व पार्षद शिल्पी गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श सहर्ष समृद्धि योजना शहरों के विकास के लिए नगरी प्रशासन विभाग के लिए नई योजना बनी है मुख्यमंत्री दूरगामी सड़क योजना लोक निर्माण विभाग में नई योजना आई है ऐसे अनेक नवाचार और नई योजनाए इस बजट में समाहित किया गया है।

किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज का बजट – रजनिश गुप्ता

युवा भाजपा नेता रजनिश गुप्ता ने कहा कि 1.72 लाख करोड़ का यह बजट पिछले साल से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। इसमें भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। जनता को राहत देते हुए किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने और बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर 1.5 लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है।

संकल्प थीम पर आधारित बजट-अशोक जायसवाल

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि कहा कि संकल्प थीम पर आधारित यह बजट दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं महतारी वंदन योजना के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ महिलाओं के स्वरोजगार और लखपति दीदी योजना को नई गति देना महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण बजट-प्यारे लाल साहू –

भाजपा नेता व बैकुंठपुर जनपद के उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने कहा कि 1.72 लाख करोड़ का यह बजट पिछले साल से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। इसमें भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। जनता को राहत देते हुए किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने और बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर 1.5 लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है।

सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट-बसंत राय

भाजपा बजट टोला कोरिया के जिला संयोजक बसंत राय ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देंगे। यह लोक-लुभावन नहीं बल्कि सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट बताया।

सर्वहारा समाज को खास त्वज्जो-सुवैज अहमद

भाजपा नेता सुवैज अहमद ने कहा कि राज्य के बजट में प्रदेश के युवा, किसान, सर्वहारा समाज आम जनता का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित होंगे एवं प्रदेश विकास के नए आयाम के साथ आगे बढ़ेगा।

विजन 2047 का बजट -अमित चिकनजूरी

युवा भाजपा नेता अमित चिकनजूरी ने कहा कि बजट को वित्त मंत्री ने ज्ञान और गति से आगे विजन 2047 को पूरा करने के लिए वित्त मंत्री ने संकल्प के साथ बजट प्रस्तुत किया है वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बजट इनक्लूसिव ग्रोथ, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने पर फोकस्ड है।

हमने बनाया है हम ही सवारेंगे -नरेश्वर रजक

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेश्वर रजक ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा बजट है वित्त मंत्री ने हमारे नए और ऐतिहासिक विधानसभा भवन में प्रस्तुत किया है यह बजट हम जिस संकल्प को लेकर सरकार में आए हैं हमने बनाया है हम ही सवारेंगे।

छत्तीसगढ़ को संवारने का ये बजट -कुंती चक्रधारी

भाजपा महिला नेत्री कुंती चक्रधारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को संवारने का बजट है। हमारी सरकार ने एक-एक क्षेत्र एक-एक वर्ग को ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण कार्य का यह बजट है अलग-अलग अनेक नई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ हुई है।

समावेशी विकास का बजट – अनिल साहू-

भाजपा नेता अनिल साहू ने कहा कि यह हमारी सरकार के संकल्प पर केंद्रित है समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीति से परिणाम तक इसका मकसद राज्य के विकास के सफर को तेज़ करना है बजट में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का भी प्रावधान है।

खेती-किसानी पर केंद्रित योजनाओं का बजट-चन्द्रभान पांडे

लवली मोटर्स के संचालक चन्द्रभान पांडे ने कहा कि बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ को मजबूत करने वाला बजट है। किसानों ने बजट का स्वागत किया है, विशेष रूप से खेती-किसानी पर केंद्रित योजनाओं के लिए। हालांकि, कुछ किसानों की मांग रह गई कि खाद सस्ती होनी चाहिए और उत्पादो के दाम और बेहतर मिलनी चाहिए।

महिला सशक्तिकरण और सबका -वेद प्रकाश गुप्ता

दिप्ति इन्टरप्राईजेज के संचालक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बजट 2026-27 युवा और छात्रो के लिए कल्याणकारी साबित होगा। मुझे उम्मीद है कि आगामी दिनो में प्रदेश सरकार युवाओं केे रोजगार के पर्याप्त अवसरों और नौकरियों के लिए प्रावधान करेगी। वही पर सरकार ने आम लोगों के लिए रजिस्ट्री दरों में कमी और आवास योजनाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि हर कोई खुद का घर बना सके यह शानदार पहल हैं ।

छत्तीसगढ़ को और पीछे ले जाने वाला बजट -योगेश शुक्ला

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने राज्य के बजट प्रावधानों की तीखी आलोचना करते हुए इसे निराशाजनक और छत्तीसगढ़ को और पीछे ले जाने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें खेतिहर किसान, मजदूर के साथ साथ शहर के मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

टोपीबाजी वाला बजट – प्रदीप गुप्ता

कोरिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बजट का थीम गति था, दूसरा ज्ञान था और अब संकल्प लेकर आए हैं.गति की दुर्गति हुई, ज्ञान का सत्यानाश हुआ। अब जब ज्ञान और गति पर भरोसा नहीं रहा तो संकल्प लेकर आए हैं। इस बजट में सरकार ने जुमलेबाजी का काम किया है लोगों को टोपी पहनाने का काम किया गया है।

झुनझुना, जुमले तक सीमित बजट -अशोक जायसवाल

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा है कि
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का जो सपना दिखाया है वह जुमला है क्योंकि इसमें न तो युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और न ही किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य।

बजट में मजदूरों के हाथ खाली -अन्नपूर्णा सिंह –

बैकुंठपुर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि मजदूरों को उनके मजदूरी का उचित रोजी नहीं दिया जा रहा है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कोई भी ठोस काम इसमें नहीं दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट प्रदेश को विकसित करने का यह सिर्फ एक झुनझुना, जुमले तक सिमट कर रह गया है।

आदिवासी क्षेत्रों के लिए कुछ नहीं -राजू साहू –

बैकुंठपुर जनपद के सभापति राजू साहू ने कहा कि बजट में ग्रामीण बेरोजगारी पर स्पष्ट रोडमैप का अभाव है। वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना नहीं है और सामाजिक न्याय के प्रावधानों के क्रियान्वयन पर स्पष्टता का अभाव है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours