सामान्य सभा की बैठक संपन्न
बैकुंठपुर।
जनपद पंचायत बैकुंठपुर की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन की बैठक अध्यक्ष श्री उदय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को विकसित भारत की राम जी योजना,5ः मॉडल निर्माण, कृषि विभाग से संचालित योजना मत्स्य उद्योग से संचालित योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। सामान्य सभा के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की 81 प्रकरण का निपटारा किया गया, परिवार सहायता योजना अंतर्गत 41 पात्र आवेदकों को 2. 80 लाख की राशि स्वीकृत करने हेतु अनुमोदन किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए जनपद पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत कुल बजट 132.87 करोड़ का अनुमोदित किया गया। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं एवं जनहित से जुड़े मुद्दे रखे । सामान्य सभा की बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह, उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू, सभापति राजू साहू, धर्मावती राजवाड़े, रंजीत मंडल, रीना साहू, दीपक सिंह, गणेश राजवाड़े व सदस्य तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए. पन्ना विकास खंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शुक्ला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनुपमा सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वंदना सिंह श्याम एवं अन्य अधिकारी और जनपद स्टाफ उपस्थित रहे।




+ There are no comments
Add yours