अब प्रयोग से समझेंगे विज्ञान…..बेसरझरिया स्कूल में साइंस लर्निंग सेंटर का उद्घाटन

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

वैज्ञानिक शिक्षा के अंतर्गत छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तार्किक मन विकसित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों में जिला शिक्षा विभाग और ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के तत्वावधान में साइंस लर्निंग सेंटर का निर्माण किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज दिनांक 13 मार्च को शासकीय माध्यमिक शाला बेसरझरिया में साइंस लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के जिला संयोजक कमल डडसेना व्याख्याता, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ सिंह शिक्षक व सदस्य ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी एवं सुशील कुमार शुक्ला संकुल समन्वयक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूरत सिंह प्रधान पाठक बेसरझरिया ने किया । कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश डडसेना शिक्षक ने किया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा बनाए हुए विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया । छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित विज्ञान के मॉडल की कार्य और सिद्धांत को बच्चो द्वारा बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र में द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले में बहुत जल्द सभी माध्यमिक शालाओं में इस तरह की साइंस लर्निंग सेंटर की शुरुआत की जाएगी । जिससे बच्चो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक मन का विकास के साथ विज्ञान के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया अब इस लर्निंग सेंटर के माध्यम से सप्ताह में एक दिन बच्चे विज्ञान के विभिन्न शाखाओं भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान,गणित और खगोलको अब प्रयोग के माध्यम से अध्ययन करेंगे। श्री अमरनाथ सिंह ने साइंस लर्निंग सेंटर की महत्व और शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार शुक्ला ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह साइंस लर्निंग सेंटर बच्चो के शैक्षणिक स्तर को और मजबूत करेगी । इससे बच्चों में रचनात्मक कौशल का विकास होगा। छात्रों की चेतना बढ़ेगी । छात्रों में नवाचारी सोच विकसित होगी इस तरह यह साइंस लर्निंग सेंटर बच्चो में सर्वांगीण विकास होगा। इस कार्यक्रम में मूरत सिंह प्रधान पाठक बेसरझरिया, सतीश कुमार गुप्ता शिक्षक, सुशील कुमार शुक्ला संकुल समन्वयक, रूपेश कुमार पांडेय सहायक शिक्षक, बाल मुकुंद सिंह प्रधान पाठक, वंदना शर्मा व्याख्याता, मेरी लूसी बड़ा व्याख्याता, विमला सोनवानी शिक्षिका, राजकुमार सिंह प्रधान पाठक सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours