गौधाम योजना शुभारंभ पर रेवा यादव बोले योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
गौधाम योजना की शुरूआत होने से गोधन संरक्षण को नई पहचान मिलेगी…..अब गौधाम सुरभि गौधाम कहलाएंगे
बैकुंठपुर।
गौधाम योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया । कोरिया जिले में कृषि विज्ञान केंद्र सलका में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा अतिथियो, ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि रेवा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुसार राज्य सरकार बेसहारा मवेशियों के संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गौधाम योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है. जिसमें गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होने कहा कि हमारी सरकार गायों के संरक्षण और सेवा को लेकर सरकार पूरी तरह से कृतसंकल्प है। किसानो से बातचीत में किसानो ने उनसे कहा की पहले के समय में गांव में गायों को चराने ले जाया जाता था जिससे पूरे गांव की गायें सुबह से लेकर शाम तक इकठ्ठा चारागाह पर चरने जाती थी। जिससे गौवंश सुरक्षित रहते थे, हादसों का खतरा भी नहीं होता था। गो तस्करी की घटनाएं भी सामने नहीं आती थी किसान ने कहा कि हमें पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करना चाहिए। जिस पर श्री यादव ने कहा कि इस मांग को सरकार तक पहुॅचाया जायेगा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य सौभाग्य वती सिंह जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू जनपद अध्यक्ष सोनहत आशा देवी धर्मावती राजवाड़े डिप्टी कलेक्टर अमित गुप्ता उप संचालक डॉ. विभा सिंह डॉक्टर शुक्ला डॉ चंदे मौजूद रही। गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष रेवा यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।




+ There are no comments
Add yours