भाजपा संयुक्त मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बोले मोर्चो की ताकत से संगठन होता है सुदृढ़

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी भाजपा संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले से भर से विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराई। पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारियों का संयुक्त रूप से प्रथम सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

जिला स्तरीय सम्मेलन की कार्यवाही भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई, जहां सभी मोर्चाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा , ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी मोर्चाओं के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपनी गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया।


समस्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन का मुख्य उद्ेश्य कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एवं पार्टी की विचारधारा व रीति-नीति से रूबरू होकर संगठन को धरातल पर मजबूत करने के दिशा में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और रीढ़ हैं, जो जनता के बीच जाकर संगठन को मज़बूत बनाते हैं। कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ प्रयासों से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जो विकास की राजनीति के माध्यम से समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है।

उन्होंने कहा कि, मोर्चा संगठन की ताकत है, जब मोर्चा सक्रिय होता है, तब संगठन की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है आने वाले समय में सभी मोर्चाओं की समन्वित भूमिका भाजपा को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मोर्चा को अपनी जिम्मेदारी और तेज़ी से निभानी होगी, जिससे जिले में भाजपा की पकड़ पहले से अधिक व्यापक और दृढ़ हो सके।

सभी मोर्चा पदाधिकारी आगामी समय में अधिक प्रभावी कार्ययोजना को लागू करने पर सहमत हुए। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि वे जिले में भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। सम्मेलन के समापन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और सौहार्द के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे के ऊपर फूलों की वर्षा की और मिलकर फूलों की होली खेली। इस दौरान पूरे वातावरण में आनंद, प्रेम और एकता की भावना स्पष्ट दिखाई दी। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का यह संदेश पूरे समाज में फैलाकर जिले में हर्षाेल्लास और सकारात्मकता का वातावरण बनाएंगे।

इस अवसर पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रीता यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष विमला सिंह, जिला कार्यालय मंत्री गीता साहू, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी रवि, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूववती सोनपाकर, ममता साहू, मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला महामंत्री मनोज साहू, साक्षी सिंह, जिला मंत्री दीपक कुशवाहा, उर्मिला पैकरा, कोषाध्यक्ष अयण राज कुर्रे, मंडल अध्यक्ष विकास दुबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, जिला उपाध्यक्ष रितेश सिह, जिला महामंत्री जय चक्रधारी, जिला मंत्री आनंद राजवाड़े, जिला कोषाध्यक्ष रामसागर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप राजवाड़े, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत सोनवानी, जिला महामंत्री लहरे सोनवानी, विक्की सारथी, जिला मंत्री लक्ष्मी नायक, जिला कोषाध्यक्ष राजेश रवि, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौधरी, अशोक कुमार बंजारे, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशरफ खान, जिला महामंत्री इरफान मनसूरी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला, सह संयोजक सुमित राजवाड़े, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद सिंह, सह संयोजक मयंक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. भुवन भास्कर साहू, सह संयोजक अनिता गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू, मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक कविशंकर नाविक, सह संयोजक कृष्ण कुमार केवट, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुशील यादव,, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधबिहारी जायसवाल, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक रमेश जायसवाल, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय देवांगन, सह संयोजक चंदन देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत देवांगन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के उत्साहवर्धन हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, अशोक जायसवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, अनिल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, आई.टी.सेल जिला संयोजक हरिओम साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours