किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर मरिजो में किया फल वितरण

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ार पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके दीर्घायु और स्वर्णिम भविष्य की कामना की। जन्मदिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसान मोर्चा निरंतर संगठन और समाजहित के कार्यों में अग्रसर है। किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसान हितों से जुड़ी योजनाओं को गति मिली है।

इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामता नाथ तिवारी जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मण्डल अध्यक्ष संजय चिकंजूरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, सुखदेव राजवाड़े, महामंत्री राकेश पैकरा, सुशीला साहू, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अहिल्या राजवाड़े, सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोना लाल राजवाड़े, जिला संयोजक सुशील यादव,उग्रसेन तिर्की, किसान मोर्चा मंडल बालकृष्ण द्विवेदी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, राजू यादव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours