भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की घोषणा, सुनील सिंह बने जिला संयोजक
बैकुंठपुर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक – सह संयोजक की घोषणा की गई है, जिसमें कोरिया जिले से सुबेदार मेजर सुनिल सिंह जिला संयोजक, नायब सुबेदार अशोक राजवाड़े जिला सह संयोजक, उमाशंकर साहू जिला सह संयोजक एवं कमाण्डर नेवी रंजीत सिंह विष्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गए है। कोरिया जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज गुप्ता एवं जिला संयोजक महेन्द्र वैद्य, जिला सह संयोजक सुमनकांत तिवारी को बनाया गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापार वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।




+ There are no comments
Add yours