
एक्शन में जनपद सीईओ ने चिरमी में 198 अधूरे आवास पर लगाया फटकार
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस समय पीएम आवास को लेकर पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रहे हैं। जनपद सीईओ ए. पन्ना के नेतृत्व में शनिवार को जनपद पंचायत बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों विभिन्न ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवास का जायजा लेने के लिए आवास चौपाल का आयोजन कर आवास की भौतिक स्थिति एवं लाभार्थियों की समस्याएं सुना गया।
सीईओ श्री पन्ना अपने टिम समेत जब ग्राम पंचायत चिरमी में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 261 आवासों की स्वीकृति लिया तो उसमें केवल 63 आवासों को ही पूर्ण किया गया मिला। तथा 80 आवास प्रगतिरत पाए गये। जॉच में पाया गया कि चिरमी में आवासों की भौतिक स्थिति अत्यंत धीमा है। लिहाजा, ग्राम पंचायत चिरमी में आवास चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें सभी प्रथम एवं द्वितीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों को चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.पन्ना ने उक्त आवास चौपाल में नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, मेट एवं सामग्री प्रदाता को कार्यशैली में सुधार लाने एवं लंबित आवासो को जल्द पूरा करने को कहा।

+ There are no comments
Add yours