जमीन के लालच में दोनो पुत्रो ने मिलकर किया पिता की हत्या……पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किया प्रकरण का खुलासा

Estimated read time 1 min read

पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किया प्रकरण का खुलासा

बैकुंठपुर।

अपने ही पिता द्वारा जमीन बेचने की बात पर नाराज पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दिया । मामले में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र अरविंद राजवाडे पिता शोभाराम राजवाड़े उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खरवत ऊपरपारा गत 16 जनवरी 2026 को प्रार्थी बनकर थाना चरचा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पिता शोभाराम वर्ष 2001 में दूसरी पत्नी बनाकर बनखेता पारा में रहता था करीब 02 वर्ष पूर्व उसकी दूसरी पत्नी की मृत्यु होने पर घूम-घूम कर जीवन यापन कर रहा था। उसके पिता द्वारा करीब दो एकड़ जमीन को वह बिक्री कर दिया ।

आरोपी पुत्र ने अपने रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 16.01.2026 की सुबह उसे पता चला कि खरवत नान मोहाड़ी तालाब में एक आदमी का लाश देखी गई है। तब यह अपने परिवारजन मां भाई और अन्य लोगों के साथ जाकर देखा तो उसके पिता का ही लाश था। जिसकी सूचना उसके द्धारा ही चरचा पुलिस को दिया गया। सूचना पर चरचा पुलिस ने धारा 194 बीएनएस पंजीबद्ध कर शव का पंचनामा करवाई बाद शव का पीएम कराया । पीएमकर्ता डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु का स्पष्ट कारण लेख न करते हुए टीवियाबोन प्रिजर्व किया गया। टीबीएबोन का रासायनिक परीक्षण हेतु एफ एस एल भेजा गया। एफ एस एल रिपोर्ट में नेगेटिव पाए जाने पर डॉक्टर से क्यूरी कराया गया । जो मृत्यु हत्यात्मक व गला घोट कर हत्या करना पाया गया।

जिसके बाद चरचा पुलिस ने धारा 103-(1) 238(क), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर संदेह के आधार पर मृतक के दोनों पुत्र कैलाश और अरविंद से कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसे बाद रामकैलाश के द्वारा गत 15.01.26 के रात्रि में करीब 9-10 बजे जमीन बेचने की बात को लेकर पिता का हाथ में पहने दास्ताना से गला घोटकर हत्या कर अपने भाई अरविंद की मदद से लाश को तालाब में फेंक दिया। घटना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे व राजेश साहू एसडीओपी के मार्गदर्शन में आरोपी 1. राम कैलाश पिता शोभाराम राजवाड़े उम्र 37 वर्ष 2. अरविंद राजवाडे पिता शोभाराम राजवाड़े उम्र 27 वर्ष निवासी खरवत थाना चरचा को 21 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। संपूर्ण कायवाई में थाना चरचा पुलिस का संयुक्त योगदान रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours