यादव समाज के संगठन विस्तार पर बोले रेवा यादव…….संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर
बैकुंठपुर।

सर्व यादव समाज के प्रदेश इकाई के द्वारा कोरिया जिले में संगठन के विस्तार के लिए नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदुवंशी एवं प्रदेश सचिव गणेश यादव की सहमति से कोरिया जिले के संरक्षक रेवा यादव एवं राम विनोद यादव की अध्यक्षता में सर्व यादव समाज के द्धारा जिला कोरिया के संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है । इस सबंध में जानकारी देते हुए रेवा यादव ने बताया कि नियुक्त किए गए पदाधिकारी में भुनेश्वर यादव पटना को जिला उपाध्यक्ष, शिव प्रताप यादव पिपरा को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव को सह सचिव, रमेश यादव पिपरा को जिला प्रवक्ता, हेमंत यादव तेंदुआ को जिला प्रवक्ता, कालेश्वर यादव को जिला मंत्री, मिथिलेश यादव को जिला मंत्री, अवध यादव सोनहत रामगढ़ को जिला मीडिया प्रभारी, राम रहीम यादव पटना कर मीडिया प्रभारी, संत कुमार यादव बैकुंठपुर तहसील के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री यादव ने बताया कि सर्व यादव समाज के संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर देते हुए समाज को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सशक्तिकरण, और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर समाज को आगे बढ़ाने पर है, ताकि सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी बढ़ सके।
संगठन विस्तार के प्रमुख बिंदु
सामाजिक एकता के तहत समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और पिछड़े व दलित वर्गों की सहायता करने पर जोर दिया गया। युवा व महिला भागीदारी में संगठन में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देकर जिम्मेदारी देने की बात कही गई, ताकि नई ऊर्जा मिले। शिक्षा और रोजगारके क्षेत्र में शिक्षा सहायता शिविर, रोजगार मेलों और प्रतिभा सम्मान समारोहों के माध्यम से समाज के प्रतिभावान लोगों को प्रोत्साहित करना। गाँव-गाँव तक जाकर बैठकें आयोजित करना और यादव समुदाय को जागरूक करना।

+ There are no comments
Add yours