काव्या का कमाल से परिवार गदगद……अलग अलग वर्गो के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 3 मैडल
भारत की डेफ बैडमिंटन टीम के कोच सोनू आनंद शर्मा ने भी काव्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया
अन्डर 10 सिंगल में गोल्ड, अन्डर 16 गर्ल्स सिंगल में सिल्वर एवं अन्डर 16 मिक्स्ड डबल प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल किया हांसिल
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी काव्या राजवाड़े ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। चंडीगढ़ में 21 से 23 मार्च 2026 तक आयोजित 27वीं राष्ट्रीय सीनियर डेफ स्पोर्ट्स चौंपियनशिप एवं 10वीं राष्ट्रीय डेफ सब-जूनियर एवं जूनियर स्पोर्ट्स चौंपियनशिप में काव्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
बिटिया के शानदार उपलब्धियो की जानकारी देते हुए परिजनो ने बताया कि अन्डर 10 गर्ल्स सिंगल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। अन्डर 16 गर्ल्स सिंगल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, अन्डर 16 मिक्स्ड डबल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हांसिल कर सभी को चौका दिया है। काव्या वर्तमान में कोरिया बैडमिंटन एकेडमी, बैकुंठपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और वर्ष 2022 से निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
वो केंद्रीय विद्यालय, बैकुंठपुर की कक्षा 3री की छात्रा हैं। इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता गणेश चन्द राजवाड़े एवं कृष्णा राजवाड़े का सहयोग तथा कोच श्यामल मित्रा का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। वही पर भारत की डेफ बैडमिंटन टीम के कोच सोनू आनंद शर्मा ने भी काव्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


+ There are no comments
Add yours