भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी की बैठक संपन्न, 6 से 12 अप्रैल तक होंगे कई आयोजन
बैकुंठपुर ।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक साकेत सदन चरचा मे जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिलेभर में कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु जिम्मेदार अधिकारियों की टीम गठित की गई।
जिला संगठन ने निर्णय लिया कि प्रत्येक मंडल में भी बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा, ताकि स्थापना दिवस सप्ताह के सभी कार्यक्रम बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक प्रभावी रूप से संपन्न हो सकें। जिला अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी ने सभी मंडलों को व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रत्येक मंडल में जिला स्तर से भी प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जो अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों की प्रगति का निरीक्षण करेंगे।
कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया और सभी पदाधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। 6 से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा घोषित भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सप्ताह भर (6 से 12 अप्रैल) चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
6 अप्रैल स्थापना दिवस समारोह
सभी जिले व मंडलों में ध्वजारोहण, दीप, रोशनी व सजावट। पार्टी विकास पर प्रदर्शनी, साहित्य, पुस्तिका, सदस्यता विवरण आदि का वितरण। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी ध्वज फहराएगा। सेल्फी, फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर व्यापक प्रचार। बूथ स्तर पर सामूहिक प्रार्थना एवं सदस्य एकत्रीकरण।
8 व 9 अप्रैल जिला सम्मेलन
प्रत्येक जिला मुख्यालय में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें भाजपा का संगठनात्मक विस्तार चुनावी उपलब्धियाँ। भाजपा द्वारा किए गए सामाजिक एवं वैचारिक परिवर्तन। पार्टी की विचारधारा सेवा भाव, अंत्योदय, राष्ट्रवाद केंद्र सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियाँ। सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। 7 से 12 अप्रैल गांव/बस्ती चलो अभियान। सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य, नगर पालिका-पंचायत के जनप्रतिनिधि और सभी मंडल पदाधिकारी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। कार्यकर्ता गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे, संवाद करेंगे और स्थानीय समस्याएँ भी जानेंगे।
विशेष कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन व अनुभव साझा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार। भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे स्थापना दिवस सप्ताह को संगठन, सेवा और समाज हित के प्रति समर्पित रहेकर ऐतिहासिक और सफल बनाएँ।




+ There are no comments
Add yours