काव्या से मिली कोरिया कलेक्टर….दी बधाई कहा खुब आगे बढो जिले सहित राज्य का भी नाम रौशन करो
बैकुंठपुर ।
बैकुंठपुर की 9 वर्षीय होनहार बेटी काव्या राजवाड़े ने राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार एवं अव्वल प्रदर्शन करने पर कोरिया कलेक्टर ने सम्मानित किया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी काव्या राजवाड़े ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। चंडीगढ़ में 21 से 23 मार्च 2026 तक आयोजित 27वीं राष्ट्रीय सीनियर डेफ स्पोर्ट्स चौंपियनशिप एवं 10वीं राष्ट्रीय डेफ सब-जूनियर एवं जूनियर स्पोर्ट्स चौंपियनशिप में काव्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
काव्या ने अन्डर 10 गर्ल्स सिंगल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। अन्डर 16 गर्ल्स सिंगल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, अन्डर 16 मिक्स्ड डबल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हांसिल कर सभी को चौका दिया है। काव्या वर्तमान में कोरिया बैडमिंटन एकेडमी, बैकुंठपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और वर्ष 2022 से निरंतर अभ्यास कर रही हैं।




+ There are no comments
Add yours