पत्नी के अपहरण की शिकायत ले पति पहुॅचा कोतवाली

Estimated read time 0 min read

कहा कार से मंगलवार की सुबह 11 बजे कुछ लोग आए और अपहरण ले गए

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ के कोरिया के बैकुंठपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां आषा प्रजापति नाम का एक महिला काम जाते समय लापता हो गई और परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड नम्बर 08 के आंगनबाड़ी में कार्यकर्त्ता के पद पर पदस्थ आषा प्रजापति, पति अशोक प्रजापति, उम्र 40 वर्ष निवासी चेर बैकुंठपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके पति की माने तो आषा मंगलवार की सुबह 07 बजे अपने घर से आंगनबाड़ी गई थी जबकि वो नियत समय पर आगंनबाडी से घर आ रही कि घर से लगभग 500 मीटर दुरी पर रास्ते में सफ़ेद रंग की कार आई और रोक कर जबरन उसका हाथ खींच कर बैठा लिया । आस पास के लोग ने घटना की जानकारी उसके पति को दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours