रजवार समाज के 21 मेघावी छात्र विधायक के हाथो हुए सम्मानित

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

हाथ में प्रमाणपत्र…। मन में खुशी…। तालियों की गूंज और हर ताली पर गौरवान्वित चेहरे…। मौका था…रजवार समाज के मेधावी छात्र सम्मान समारोह का। कोरिया जिले के बैकुंठपुर के क्षेत्रीय रजवार समाज का ओडगी के मंगल भवन में बैठक रखा गया जिसमें समाज के 10 वीं क्लास के 12 बच्चे एवं 12 वीं क्लास 11 बच्चो को शामिल रहे। रजवार समाज के 10 एवं 12 वीं के सभी उत्कृष्ट बालक बालिकाओं को रजवार समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि एवं सील्ड देकर सामान किया। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक द्धारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours