कोल श्रमिको के हितों को मजबूती देने, एच.एम.एस. के योगेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Estimated read time 1 min read

संगठन में नई जिम्मेदारियों का वितरण, पदाधिकारियों को दी गई बधाई

बैकुंठपुर।

कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस.) द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों में केदारनाथ अग्रवाल, योगेंद्र मिश्रा, अक्षय तिवारी एवं अरुण कुमार झा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।


साथ ही संगठन के अध्यक्ष बजरंगी शाही ने भी सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा विश्वास जताया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours