शिवमंदिर में मिले नवजात बच्चे को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन…नवजात जब जिला अस्पताल लाया गया तो वह गंभीर अवस्था में था जिसे डॉ. आयुष की टीम के प्रयासों से मिला नया जीवन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

बैकुंठपुर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सूरजपुर-कोरिया सीमा पर डुमरिया के शिव मंदिर में लावारिस हालत में मिले 3 दिन के नवजात बच्चे को सफलतापूर्वक नया जीवन दिया है। बच्चे को मंदिर के पुजारी देखा और पटना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिस वक्त उसकी हालत बेहद नाजुक थी।

पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि इस कृत्य के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मंदिर व हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है ताकि बच्ची को छोड़ने वालों का पता लगाया जा सके।

वही पर जिला अस्पताल के सी.एस. और जिला अस्पताल सलाहकार प्रियंका कुरिल ने बताया कि अस्पताल में बच्ची का इलाज और देखरेख की जा रही है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उन्होंने बताया कि बच्ची को चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours