बीना नम्बर प्लेट की मौत बनी ट्रैक्टर…….एनएच-43 पर मारी बाइक को ठोकर…..चालक युवक की मौत
केप्शन फोटो।
विपरीत दिशा में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे त्रिशूल की मौत हो गई। जिला सरगुजा के नमनाकला निवासी त्रिशुल प्रजापति उम्र 28 वर्ष 07 मई गुरुवार को अपने बाइक से बैकुंठपुर आ रहे थे। इसी दौरान एनएच 43 के डुमरिया बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे 28 वर्षीय त्रिशुल की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पटना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद पांडे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


+ There are no comments
Add yours