योगेश को शिवपुर-चरचा व वेदांति तिवारी को बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव की मिली जिम्मेदारी
बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य दलों के नेता इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच अब कांग्रेस ने नगर पालिका चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला को नगर पालिका शिवपुर-चरचा एवं वेदांति तिवारी को बैकुंठपुर नगर पालिका का प्रभारी बनाया गया है।

कोरिया जिले के दो नगर पालिकाओ में वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव में के मददेनजर कांग्रेस ने बाजी मारते हुए जिले के दो कददावर नेताओ को दोनो नगर पालिकाओ की जिम्मेदारी सौप दी है। प्रभारियों का मुख्य कार्य चुनाव में टिकट वितरण, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, चुनावी रणनीति तैयार करना और पार्टी का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर जीत की रूपरेखा तैयार करना होता है।
पर्यवेक्षक नियुक्ति को लेकर जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगरिय निकाय में कांग्रेस अच्छी स्थिति में है। इसलिए जिलें में प्रभारी की नियुक्ति किए गए हैं। प्रभारी जल्द अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करेंगे। चुनाव की रणनिति तैयार करेगंे।




+ There are no comments
Add yours