चोरी में मोटरसायकल बरामद, दो आरोपियों को गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई मोटरसायकल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रार्थी विनोद सिंह पिता श्रीराम प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम तेंगनी थाना पटना जिला कोरिया द्वारा थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटरसायकल चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध की धारा 331, 303(2), 54 भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पटना पुलिस द्वारा त्वरित पतासाजी कर संदेहियों से पूछताछ की गई। विवेचना दौरान आरोपी मुकेश साहू पिता सुरेश साहू, निवासी गिरजापुर, अक्षय कुमार पिता रामा, निवासी ग्राम गुंगरा थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसायकल बरामद की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय बैकुंठपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। पुरी कार्यवाई में थाना प्रभारी प्रमोद पांडे, बालकृष्ण राजवाड़े, संदीप साय, सुरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा। कोरिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours