नाबालिग अपहरण के अंतर्राज्यीय आरोपी को कोरिया पुलिस ने दबोचा…….नाबालिग बालिका को लाया सकुशल कोरिया
बैकुंठपुर।
कोरिया पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण में आरोपी मनीष सिंह पिता शैलेश सिंह, निवासी राजस्थान द्वारा थाना पटना क्षेत्रांतर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर भगा ले जाया गया था। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना पटना पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं पतासाजी के आधार पर त्वरित कार्यवाही की गई।

कार्यवाही दौरान पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अनूपपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया तथा आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय बैकुंठपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल कराया गया है। कोरिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा महिला हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।




+ There are no comments
Add yours