भाई व बहन संग नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, दिया खुषहाली का आशीर्वाद

Estimated read time 0 min read

भाई व बहन संग नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, दिया खुषहाली का आशीर्वाद

बैकुंठपुर

कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रागण सें भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा संग रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। गुरुवार को लगभग 3 बजे भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ रथ पर सवार कर नगर भ्रमण पर निकले । देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैंलेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैकुंठपुर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा का आयोजन करिब 25 वर्षों से किया जा रहा है। भक्तिमय वातावरण में रथयात्रा के दौरान देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलश शिवहरे, रजनीश गुप्ता, अनुराग दुबे, बंटी महराज, आशीष शुक्ला, धनेंद्र मिश्रा, मनोज सोनी, घनश्याम साहू, सहित देवरहा सेवा समिति के सदस्य सहित बडी संख्या में आम जन मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours