जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में स्टाफ नर्सों के लिए व्यवहार एवं प्रभावी संवाद कौशल पर प्रशिक्षण आरम्भ

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला चिकित्सालय में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सम्मानजनक एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज से स्टाफ नर्सों के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता (मेंटल हेल्थ काउंसलर) द्वारा व्यवहार, प्रभावी संवाद कौशल एवं तनाव प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार, प्रभावी संवाद, कठिन परिस्थितियों में धैर्य एवं संयम बनाए रखना, कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण का निर्माण, टीम भावना तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि मधुर व्यवहार एवं बेहतर संवाद न केवल मरीजों के विश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उपचार की गुणवत्ता एवं संतुष्टि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस प्रशिक्षण की विशेषता यह है कि स्टाफ नर्सों को छोटे-छोटे समूहों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक प्रतिभागी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके और व्यवहारिक विषयों पर बेहतर चर्चा एवं अभ्यास कराया जा सके। यह प्रशिक्षण आज से प्रारंभ किया गया है तथा आगामी दिनों में जिला चिकित्सालय के सभी स्टाफ नर्सों को चरणबद्ध तरीके से इस प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।

सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर ने कहा कि ष्अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज सम्मान, संवेदनशीलता और बेहतर व्यवहार का अधिकारी है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों का नियमित व्यवहार एवं संवाद कौशल प्रशिक्षण आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की संतुष्टि में निरंतर वृद्धि हो सके। जिला चिकित्सालय प्रशासन ने सभी स्टाफ नर्सों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं सुझावों को अपने दैनिक कार्य में अपनाकर मरीज-केंद्रित एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने का आह्वान किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours