जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा-आशीष यादव
बैकुंठपुर ।
शनिवार को को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर बैकुंठपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं ब्लाक अध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता पर पड़ रहे अतिरिक्त बिजली बिलों के बोझ पर गंभीर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जनता की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो विद्युत विभाग का जोरदार घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगें स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाए जाएं। अतिरिक्त एवं गलत बिजली बिलों को तत्काल निरस्त किया जाए। आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दी जाए। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ रही है और आगे भी जनहित के हर मुद्दे पर मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।


+ There are no comments
Add yours