प्रथम सावन सोमवार पर जिलेभर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता…..प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में भोग- भंडारे का आयोजन

Estimated read time 1 min read

चौथे सोमवार होगा सवा लाख पार्थिव शिव लिंगो का निर्माण, पूजन एवं विर्सजन

बैकुंठपुर।

सावन के पहले सोमवार पर अल सुबह से ही जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़़ी, मंदिरो में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही। शिव मंदिरों में हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंज रहे हैं। सावन का महीना शुरू हो गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार के दिन भर शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । माह का पहला सोमवार और भी खास होता है क्योंकि सोमवार पहले से ही भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

पौराणिक मान्यता है कि इसी माह में देवी गौरी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और देवी गौरी को पत्नी रूप में स्वीकारा। साथ ही कहा जाता है कि हर साल देवों के देव महादेव इसी माह अपने ससुराल भी जाते हैं। ऐसे में यह पूरा माह बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा अनुष्ठान करते हैं।

बैकुंठपुर के प्रेमाबाग स्थित प्रेमशंकर महादेव मंदिर में देवरहा बाबा समिति के द्वारा भोग भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष शैलेशे शिवहरे, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, रजनिश गुप्ता, सुभाष साहू, बसंत राय, पार्षद भानुपाल, अनिल खटिक,अरविन्द सिंह, घनश्याम साहू, अभय दुबे, अनिल महराज सहित सैकड़ो की तादाद में देवराहा बाबा समिति के सदस्य एवं श्रद्धालुओं ने भोग भंडारे का आनंद लिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours