चीनी के दाम 80 पार अशोक जायसवाल बोले भाजपा का यही असली चेहरा
बैकुंठपुर।
कोरिया कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल नेे चीनी की बढ़ती कीमतों और स्टॉक पर सरकार से 3 सवाल किए। उन्होंने पूछा कि ये कैसा आत्मनिर्भर भारत है, जहां विदेश से चीनी आयात की जा रही है और दूसरी तरफ गन्ने को पेट्रोल में मिलाने के लिए एथेनॉल में झोंका जा रहा है। रविवार को बैकुंठपुर में चीनी की कीमत 80 रुपए किलो तक पहुंच गई है। पिछले 3 महीने में इसके दाम करीब 50 यानी 35 प्रति किलो तक बढ़े हैं। राखी और इसके बाद आने वाले त्योहारी सीजन में लोगो पर इसका असर देख्ने को मिलेगा। उन्होने कहा कि यही है भाजपा सरकार का असली चेहरा।




+ There are no comments
Add yours