नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर शुरू
बैकुण्ठपुर – आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका बैकुण्ठपुर के विभिन्न वार्डो में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी है, चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा वार्डवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति, वार्डों की वर्तमान स्थिति, जनसंपर्क अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ पूरी सक्रियता से चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया जा रहा है। भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करते हुए आमजन के बीच अपनी पहुंच और संवाद को और प्रभावी बनाना है।
चुनाव प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, संगठन की मजबूती और जनता का विश्वास ही चुनाव में सफलता का आधार बनेगा। इसी उद्देश्य से वार्ड स्तर पर बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय है, हम वार्ड-वार्ड तक संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे, नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी, साथ ही ट्रिपल इंजन की सरकार विकास को नई गति मिलेगा। क
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना. प्रत्येक बूथ को मजबूत करना ही हमारी जीत का आधार होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से चुनाव प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, चुनाव सह प्रभारी एवं महापौर मंजूषा भगत, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, अनिल साहू, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े, शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, सत्कार प्रकोष्ठ जिला संयोजक भानूपाल, वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता, एन.जी.ओ.प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेन्द्र मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा, योग नीति आयोग प्रदेश संयोजक अरशद खान सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।




+ There are no comments
Add yours