कोविड-19 के रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का करें पालन –महाप्रबंधक चिरमिरी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में कार्यरत लगभग 4500 श्रमिकों को वितरित किए गए मास्क———— कोविड-19 से बचाव के साथ-साथ इस संदर्भ में अपनाई जाने वाली सावधानियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र श्री घनश्याम सिंह के निर्देश पर चिरमिरी क्षेत्र मुख्यालय के साथ-साथ सभी इकाइयों एवं खदान में कार्यरत कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों को लगभग 4500 मास्क का वितरण किया गया l इस दौरान मुख्यालय के साथ-साथ खदानों मे कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वह स्वयं तथा परिवार के सदस्यों के साथ-साथ शीघ्र से शीघ्र वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं तथा अति आवश्यक होने पर ही घर से निकले l साथ ही सही तरीके से मास्क पहनने के अलावा शासन द्वारा निर्धारित सामाजिक दूरी के नियम व इस महामारी के रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करें

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours