तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सामान्य वृक्षों की तुलना में बरगद पांच गुना अधिक आक्सीजन देता है। मानव जीवन में बरगद का अपना अलग महत्व है। इस सबंध में बैकुन्ठपुर वन परिक्षेत्र के रेन्जर अखलेश मिश्रा बताते है कि इस वट वृक्ष की पूजा पांच पीढ़ियों से लोग करते आ रहे हैं। लोग इसे लगाते हैं तो कुछ भी हो जाए काटते नहीं। ऐसे समय में लगाए गए बरगद के पौधे आज विशाल रूप ले चुके हैं पर लोग इसका महत्व समझते हैं। यही कारण है कि इसकी सुरक्षा हर हाल में करते हैं। वट (बरगद) वृक्ष से ऐसा नाता लोगों का जुड़ा होता है जिनके आंगन व बाड़ी में यदि वट वृक्ष हैं तो उस पूरे इलाके की पहचान बन जाती है। महिलाएं वट सावित्री की पूजा इसी वट वृक्ष में करती हैं। धार्मिक मान्यता के साथ आक्सीजन देने वाला यह एकमात्र ऐसा पौधा है जिसके कारण आसपास का वातावरण पूरी तरह शुद्घ रहता है। वटवृक्ष के आसपास बड़े-बड़े मकान बन गए पर यह वटवृक्ष आज भी सुरक्षित हैं।
as

+ There are no comments
Add yours