गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 4 जुलाई को कोरिया जिले की समीक्षा करेंगे

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

गृह और लोक निर्माण मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 4 जुलाई रविवार को कोरिया जिले की समीक्षा करेंगे। वे सवेरे 9 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 10 बजे कोरिया पहुचेंगे। मंत्री श्री साहू 10.20 बजे सर्किट हाउस में आम जनता से भेंट करने के बाद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 11 बजे लोक निर्माण विभाग की और 11.30 बजे गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा करेंगे। श्री साहू दोपहर 12 बजे सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे 1 बजे जिला खनिज न्यास निधि की बैठक लेंगे। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। श्री साहू अपरान्ह 3.30 बजे बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आनी में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर लौटेंगे।

as

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours