सिर्फ इससे काम नही चलेगा जनाब, संक्रमण के सौदागरो को सजा देना होगा साहब

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुन्ठपुर के जिला अस्पताल में खतरनाक मेडिकल कचरा को एंबुलेंस से ढोये जाने की खबर प्रमुखता से छपने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और बैकुन्ठपुर नगर पालिका के कचरा वाहन से आज शनिवार को मेडिकल अपष्टि के पैकेट उठाने का कार्य किया गया । इस दौरान कोरिया कलेक्टर के सख्त रुख देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता को सख्त रुख लेने को विवष होना पडा।

अस्पताल प्रबंधन यदि आने वाले दिनो में इन गैर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई नही करता है तो फिर इस तरह की घटाओ की पुनरावृत्ति होती ही रहेगी। इसलिए इन गैर जिम्मेदार लोगो की सजा तय होनी ही चाहिए कि किसके कहने पर बीमारो को ढोया जाने वाले एंबुलेंस से खतरनाक मेडिकल के कचरे का परिवाहन किया जा रहा था। इस मामले में भी घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि कोरिया कलेक्टर के रूप को देखते हुए यह नही लग रहा है कि अस्पताल प्रबंधन मामले को दबा पायेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours