Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरोना काल में जहां एक और छत्तीसगढ़ नियामक आयोग के द्वारा बिजली की दरों में वृद्धि की गई है वहीं दूसरी ओर समय पर रीडिंग नहीं लेने के कारण इकट्ठा बिल देकर जिस तरह से रिडिंग करने वालो द्धारा बिजली बिल हाफ योजना को नुकसान पहुंचा कर सरकार की छवि खराब करने एवं दूसरी ओर रीडिंग समय पर नहीं लेने के कारण लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है । लोगों को महंगाई के इस दौर में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है इस पर अपनी घोर आपत्ति जताते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोरिया के जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि मीटर रीडिंग समय से नहीं हो पाने के कारण इसमें जहां लोगों को इस योजना के लाभ से लोग वचिंत हो रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि विभाग को इसके लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक महीने रीडिंग करानी एवं बिल देना होगा । ताकि बिजली बिल हाफ योजना का लाभ जिले के नागरिको को प्राप्त हो सके।
गौरतलब हो कि मीटर रीडिंग नहीं हा़े पाने से लगातार लोग औसत बिल दिये जाने की शिकयत कर रहे है जो कि हर महीने आने वाले बिजली के बिल से तीन से चार गुना अधिक है। आम जनता को इस महीने के बिल से तगड़ा करंट लगा है। बिजली गुल से परेशान होने वाली जनता बिल देखकर बाहर निकलने मजबूर हा़े रही है।
लॉकडाउन में एक तरफ सभी विभागों द्वारा लोगों को सहूलियत दी जा रही है तो दूसरी तरफ बिजली विभाग लोगों को परेशान करने में लगा है। लॉकडाउन के चलते सभी लोग घर पर हैं। शासन, प्रशासन, सामाजिक संस्थान सहित सभी विभाग लोगों को सुविधाएं देने में लगे हैं, पर बिजली विभाग उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। उमस और गर्मी का मौसम है फिर भी हर एरिया में घंटों बिजली गुल हो रही है।
दूसरी तरफ लोगों को बिजली का बिल देखकर करंट लगने लगा है, क्योंकि बिजली विभाग इस बार बिना मीटर रीडिंग के बिल भेजा रहा है। जिसका औसत बील लोग सामान्य बिल से 3 से 4 गुना ज्यादा बता रहे है,
नहीं मिल रहा हाफ रेट का फायदा
बिजली विभाग के हजारो बिजली मीटर लगे हुए हैं। इनमें से लगभग 98 हजार घरेलू कनेक्शन हैं, पर कुछ उपभोक्ताओ को ही हाफ रेट का फायदा मिल रहा है। लॉकडाउन में मीटर रीडिंग नहीं होने के कारण इन लोगों को भी हाफ रेट का फायदा नहीं मिला है और बिल ज्यादा आ गया है।
as


+ There are no comments
Add yours