Baikunthpur @ Tahkikat News
श्रम विभाग के द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम सेमरिहा के पंजीकृत श्रमिक भोलाराम पिता झुलूराम के मृत्यु होने पर उत्तराधिकारी पुत्र चंद्रभान को एक लाख रूपये की राशि का चेक कलेक्टर श्याम धावड़े के द्वारा 3 अगस्त को दिया गया।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की उम्र के पंजीकृत असंगठित श्रमिक की मृत्यु पर उत्तराधिकारी को एक लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना के तहत जिले में अब तक कुल 46 हितग्राहियों के उत्तराधिकारियों को 46 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान कर लाभांवित किया जा चुका है।
as

+ There are no comments
Add yours