ससंदीय सचिव और पीसीसी अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिला विभाजन के बाद विपक्ष के तेवर ओर तीखे होते जा रहे हैं। भाजपा के कई नेताओ ने कोरिया जिला विभाजन के लिए स्थानिय जन प्रतिनिधियो को ही जिम्मेवार बताते हुए कहा है कि यदि इनमें थोडी भी नैतिकता है तो तत्काल जिम्मेदार जन प्रतिनिधियो को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कोरिया जिला विभाजन के बाद जहा विपक्ष और गैर दलिय लोगो के तेवर आक्रामक हो गये हैं वही कां्रगेस के जिममेदार लोग बैकफूट पर नजर आ रहेे हैं।

तत्काल दे इस्तीफा जिम्मेदार
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और कोरिया भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कोरिया जिला विभाजन को अन्याय पूर्ण कदम बताते हुए कहा है कि कोरिया जिले का विभाजन कां्रगेस के अंर्तकलह का ही परिणाम कहा है। संसदीय सचिव व क्षेत्रिय विधायक का अम्बिका सिंह देव का यह बयान हास्यापद लगता है कि उनसे जिला विभाजन के सबंध में पूछा ही नही गया । श्री तिवारी ने मांग की है कि संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव व डीसीसी अध्यक्ष नजीर अजहर को तत्काल अपने अपने पदो से इस्तीफा दे देना चाहिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours