मनेन्द्रगढ विधायक को आज याद पडा कि मिनरल फंड पर बैकुन्ठपुर का हक नही था-शैलेश शिवहरे

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुन्ठपुर के नेताओ और मनेन्द्रगढ जिला बनाने वालो की बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी कडी में बैकुन्ठपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के उपाध्यक्ष षैंलेष षिवहरे ने मनेन्द्रगढ विधायक के द्धारा बैकुन्ठपुर पर लगातार अर्नंगल बयानबाजी करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि माननीय विधायक जी आपका इतना अधिक उतावला पन समझ से परे है, आप कहते है कि मिनरल फण्ड का राशि बैकुंठपुर जाता था, महोदय इस राशि पर बैकुंठपुर का हक नही था क्या या आज जिला बनने के बाद यह बात आपको आज याद आई। चिरमिरी वासियों के मन मे आप गलतफहमी क्यो पैदा कर रहे हैं। लोगो को दिग्भ्रमित करने का प्रयास क्यों कर रहे हैं, लोगो के मन मे नफरत का बीज मत बोइये। आप चिरमिरी का विकास कीजिये हमें कोई आपत्ति नही है। चिरमिरी भी हमारा अभिन्न अंग रहा है। चिरमिरी वासी हमारे दिल मे बसते हैं, उनसे हमारा पुराना नाता है। आज चिरमिरी के कई भाई लोग बैकुंठपुर में घर बनाकर स्थायी निवासी बन गए हैं, वे हमारे साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। लेकिन बैकुंठपुर के प्रति ऐसी दुर्भावना मत रखिये। मंच से ऐसी बात एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को शोभा नही देता। आपके इस बयान की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours