बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांध लिया रक्षावचन……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले भर में रविवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार को धूमधाम और हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया और उपहार भेंट किए। राखी के दिन बाजारों में भारी भीड़ रही। इसके चलते बार-बार जाम के हालात बने और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बसों में रही भीड़
रक्षाबंधन के चलते बसों में भीड़ रही। लोग सुबह से ही अपनी बहनों के घर जाने के लिए बस स्टैण्ड पहुंचने लगे। वहीं कोरोना कारण कई क्षेत्रो में बसो का संचालन बंद होने के कारण इस बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई भाई-बहन तो एक दूसरे से इस बार मिल नहीं सके।

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार रक्षाबंधन पर बसों में अधिक भीड़ नजर आई। क्षेत्र में संचालित निजी बसों में यात्री यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए।


बहन को दिए उपहार
कस्बा सहित क्षेत्र में सोमवार को भाई बहन का अटूट रिश्ता रक्षा बंधन हर्षाेहल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इससे पहले लोगों ने घर के दरवाजों पर श्रवण कुमार लिखकर उनकी पूजा की। इसके बाद बहनों ने भाइयों के तिलक कर राखी बांधी। वहीं भाइयों की लम्बी आयु व खुशहाली की कामना की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours