Baikunthpur @ Tahkikat News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के द्वारा रक्षाबंधन उत्सव सलका ग्राम में शाखा के पश्चात सर्वप्रथम भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर एवं आपस मे रक्षासूत्र बांधकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात ग्राम सलका सेवा बस्ती के बंधुओं एवं माताओं बहनों तथा बच्चों को तिलक लगाकर तथा रक्षा सूत्र बांधकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। जिसमें 20 बाल स्वयंसेवक एवं 15 स्वयंसेवक बंधुओं की उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख अंशुराज अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष , बैकुंठपुर नगर कार्यवाह कमलेश कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनोज पाण्डेय, बंश राजवाडे, आदित्य राजवाड़े उप सरपंच हितेशप्रताप सिंह, फलेश्वर यादवएवं अन्य उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours