राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने मनाया राजीव गांधी की जयंती……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोरिया के द्वारा बैकुंठपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव के उपस्थिति में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वी. राजीव गांधी की जयंती सद्द्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सभी उपस्थित जनो ने स्व राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित, नमन कर उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक रचनात्मक कार्य को याद किया और उनके सिद्धांतों, बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिए । इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संभागीय अध्यक्ष संगीता राजवाडे, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कोरिया जिलाध्यक्ष मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री रवि शंकर राजवाड़े , राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, शैलेश तिवारी, आई के मिश्रा, दिनेश साहू, उपसरपंच याकूत शाह, रीता मिश्रा, पूनम तिवारी, रम्भा विशेन, सरपंच आनंदी सोन पाकर, शिव कुमार टोप्पो, अभिषेक मिश्रा, मिथिलेश राजवाड़े, प्रियांशु राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours