Baikunthpur @ Tahkikat News
कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर काफि गंभीर नजर आ रहे हैं इसलिए अब बैकुन्ठपुर की जनता को कोरिया कलेक्टर से उम्मीद हो चली है कि इस बार सडक चौडीकरण राजनिति का दोबारा शिकार नही होगा। इस पूरे योजना के लिए कलेक्टर ने नोडल अधिकारी के तौर पर सीईओ कुनाल दुदावत को जिम्मेदारी और काम करने की आजादी दी है। यही कारण है कि इनके द्धारा एसडीएम, रेंजर, आर आई, पटवारी, दूरसंचार, एसएच के साथ लोकनिर्माण विभाग व पटवारीयो को शामिल किया है।
कलेक्टर द्वारा बनाए गए कमेटी के नोडल अधिकारी एवं कोरिया जिला पंचायत के सीईओ कुणाल दुदावत में 15 नवंबर को आदेश जारी कर कलेक्ट्रेट कोरिया कार्यालय खरवत से लेकर जमगहना तक सड़क चौड़ीकरण एवं बैकुंठपुर के शहर सौंदरीकरण को लेकर 27 सदस्य टीम का गठन किया है। जिसके अनुसार कार्य में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करने हेतु निर्माण कार्य एवं सर्वेक्षण व पर्यवेक्षण हेतु दल का गठन किया गया है। दल गठित करने के साथ ही दल के सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य हेतु सभी आदेश को पूर्ण करेंगे ।
14 किलोमीटर की इस सड़क को तीन खंडों में विभाजित कर कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके लिए खरवत चौक से जमगहना तक के लिए बैकुंठपुर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया बैकुंठपुर वन परीक्षेत्र अधिकारी अखिलेश मिश्रा उप अभियंता लोक निर्माण विभाग आजाद एक्का कनिष्ठ अभियंता विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैकुंठपुर केशव चंद्रा कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी बीएसएनएल हेमंत अग्रवाल उप अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग टेरॉन बुसे पूनम रानी देवदास राजस्व निरिक्षक सरडी व खरवड की पटवारी वंदना कुजुर । वहीं पर ओड़कीनाका से रामपुर तक के लिए गठित समिति में ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर एसडीएम एस के मिश्रा एसडीओ लोक निर्माण विभाग बैकुंठपुर अखिलेश मिश्रा वनपरीक्षेत्र अधिकारी बैकुंठपुर मुक्ता सिंह चौहान मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुंठपुर आर के गगोरिया सहायक अभियंता विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैकुंठपुर हेमंत अग्रवाल कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी बीएसएनएल टेरॉन बुसे उप अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग 43 साहेब लाल टंडन राजस्व निरीक्षक बैकुंठपुर रमेश भगत राजस्व निरीक्षक नजूल बैकुंठपुर एवं बाल्मिक मिश्रा हल्का पटवारी बैकुंठपुर ।
वहीं पर इस सड़क के तीसरे चरण में जनकपुर से जनगणना मोड़ तक की जिम्मेदारी भीष्म पटेल नायब तहसीलदार पटना अखिलेश मिश्रा वन परीक्षेत्र अधिकारी बैकुंठपुर आजाद एक्का उप अभियंता केशव चंद्रा कनिष्ठ अभियंता विद्युत वितरण कंपनी हेमंत अग्रवाल दूरसंचार विभाग टेरॉन बुसेे उप अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अजय शर्मा राजस्व निरीक्षक बुड़ार शत्रुघन राम हल्का पटवारी जनकपुर व योगेश हल्का पटवारी भाडी। इन सभी पर तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सभी समन्वय कर तत्काल उक्त आदेश का पालन करेंगे ।
as

+ There are no comments
Add yours