Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले की ग्रामीण अर्थव्यस्था कृषि आधारित है, इसके मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक किसान को सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिले। इसके लिए जिले में जलाशयों के सुधार तथा नहरों के मरम्मत का कार्य निरंतर तेज गति से किया जा रहा है।
जल संसाधन संभाग बैकुंठपुर के कार्यापालन अभियंता ने बताया कि झुमका मध्यम परियोजना के नहरों की स्थिति लगभग अच्छी है। जिन नहरों के अंतिम छोर की स्थिति खराब थी, उनमें मनरेगा एवं विभागीय मद से सुधार कराया जा रहा है जिसमें झुमका जलाशय की नहरों के अंतर्गत ग्राम पंचायत केनापारा में 8 लाख और परचा में 9 लाख 69 हजार रूपए की नहर सुधार के लिए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि नहर से लगातार कृषकों के मांग के अनुसार सिंचाई हेतु पानी दिया गया है। इस वर्ष खरीफ फसल हेतु सितम्बर 2021 तक पानी प्रदाय किया गया है। रबी फसल हेतु कृषकों के मांग मिलते ही मुख्य नहर से सागरपुर एवं चेर ग्राम तक, उच्चस्तरीय नहर से ग्राम सागरपुर, धौराटिकरा, चेर एवं जुनापरा तक एवं बस्ती डिस्ट्रिब्यूटरी नहर से परचा बस्ती, मेको, सरगईगहना एवं बकिरा ग्राम तक सिंचाई सुविधा प्रदाय की जाएगी। शेष नहरों पर कार्य प्रगतिरत है, साथ ही मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत केनापारा डिस्ट्रिब्यूटरी एवं बस्ती डिस्ट्रिब्यूटरी के कार्य भी प्रगति पर हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने पर कमाण्ड क्षेत्र के सभी ग्रामों में सिंचाई सुविधा प्रदाय की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के कलेक्टर ने सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जिले के 28 जलाशयों में सुधार और नहरों के मरम्मत के लिए 4 करोड़ 83 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे आने वाले समय में लगभग 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि तक आसानी से पानी पहुंचेगा। इन सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जिले के किसानों को रबी की फसलों की खेती करना आसान होगा।
सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए अब तक स्वीकृत कार्य –
प्रथम चरण – किशोरी जलाशय की नहर का नवीनीकरण कार्य, हसदेव व्यपवर्तन की नहर का नवीनीकरण कार्य, खरला व्यवर्तन योजना के मुख्य नहर के प्रारंभ से 6 हजार मीटर तक नहर मरम्मत एंव सी. सी. चौनल निर्माण कार्य, गदबदी जलाशय का नहर सुधार एवं दायीं तट माईनर नहर के आर.डी. 0 मी. से 300 मी. में सी.सी. चौनल निर्माण कार्य, सारा जलाशय का नहर सुधार एवं माईनर नहर के आर.डी. 450 मी. से 650 मी. में सी.सी. चौनल निर्माण कार्य, बरपारा जलाशय का नहर सुधार एवं सी.सी. चौनल निर्माण कार्य, चोपन जलाशय का मुख्य नहर सुधार कार्य
द्वितीय चरण – गेज की बांयी तट नहर के मरम्मत, कसरा में नहर सुधार, आनी और दायीं तट नहर क्षेत्र में ग्राम पंचायत आमगांव, रटगा में नहरों के सुधार, जामपानी जलाशय में नहरों के सुधार, मोदीपारा में देवरी ग्राम से गुजरने वाली कोट जलाशय की नहर, मूड़ीझरिया में नहर सुधार, पूटा में गणेशपुर जलाशय की नहरों के सुधार, गोबरी जलाशय की नहरों में ग्राम पूटा के पास नहर सुधार, ग्राम पंचायत करहियाखांड, झुमका जलाशय की नहरों के अंतर्गत ग्राम पंचायत केनापारा और परचा, छिंदिया में अमहर जलाशय की नहरों के सुधार, पसला माईनर, मुरमा जलाशय की नहरें, मुड़धोवा व्यपवर्तन की नहरों के सुधार, ढाब जलाशय की नहरों के सोनवर्षा गांव में सुधार, झुरा जलाशय अंतर्गत ग्राम नागपुर में नहर सुधार, मोरगा जलाशय की नहर सुधार, केवई व्यपवर्तन अंतर्गत ताराबहरा में नहरों का सुधार।
as

+ There are no comments
Add yours