नंद कुमार बघेल की तबीयत बिगड़ी, गुलाब कमरो लेकर हुए विशेष विमान से बैकुन्ठपुर से रायपुर रवाना…………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबीयत बिगड़ बीती रात अचानक बिगडी जिसके बाद उन्हे बैकुन्ठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वे एक समाजिक कार्यक्रम में हिस्सा एम.पी. जा रहे थे। इसी दौरान उनके पिता की तबीयत खराब हो गयी, उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। उन्हें हेलीकॉप्टर सुबह रायपुर ले जाया गया। इस दौरान चिकित्सको ने उनकी स्थिति को सामान्य बताया।


कोरिया सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कल रात कुछ खाने के बाद उन्हें उल्टी हुआ था। जिसके बाद तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके साथ ही उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है। फिलहाल वह अभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। पूरी रात डॉक्टरों की निगरानी में लगातार इलाज किया गया।


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल कुर्मी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने बाय रोड मध्यप्रदेश जा रहे थे । इस दौरान अम्बिकापुर से बैकुन्ठपुर के मध्य उनकी तबियत बिगडने के बाद उन्हे नजदीकी अस्पताल बैकुन्ठपुर में भर्ती कराया गया।


इस संबंध में बैकुंठपुर जिला अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदकुमार पटेल को बीती रात लगभग 10.15 बजे के आसपास जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बदहजमी होने की शिकायत पर भर्ती कराया गया। जिसके उपरांत चेकअप के दौरान उनका शुगर लेवल काफी हाई होना पाया गया। जिसे चिकित्सा के दौरान स्थिर कर दिया गया है । इसी दौरान सुबह 9.15 बजे नंद कुमार बघेल को रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना कर दिया गया ।


इस दौरान सुबह 8.55 से पर रायपुर से विशेष हेलीकॉप बैकुन्ठपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरा । जहां पर उनके देखरेख में रात भर मौजूद रहे सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों उनके साथ बीती रात मौजूद रहे । वही उनको लेकर रायपुर रवाना हुए। इस दौरान चिकित्सकों के साथ पूरी रात कलेक्टर, एस.पी. भी मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours