कोरिया बचाव मंच के लोगो से राज्यपाल बोली दोबारा मिले सीएम से………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राजपत्र में कोरिया जिला विभाजन के बाद प्रस्तावित एमसीबी जिले का प्रकाशन होने के बाद कोरिया जिले जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से प्रतिनिधिमंडल देश के राज्यपाल से मिलने अंबिकापुर पहुंचा। जहां बैकुंठपुर से पहुंचे डेलिगेशन के द्वारा राज्यपाल से प्रदेश सरकार के द्वारा की जा रही मनमानी की जानकारी देने के अलावा उन्हें ज्ञापन सौपकर बताया कि कोरिया जिले में जिला विभाजन को सही करने में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी कुछ नहीं हुआ ।

दल में मौजूद सदस्य बसंत राय ने राज्यपाल से मुलाकात के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर राज्यपाल महोदया के द्वारा स्पष्ट कहा गया कि राजपत्र के प्रकाशन से पूर्व उनसे हस्ताक्षर नहीं लिया गया है। वहीं पर उन्होंने कहा कि एक बार दोबारा जाकर आप लोग मुख्यमंत्री से मिले। अंबिकापुर में राज्यपाल के दौरे के दौरान उनसे मिलने पहुंचे प्रतिनिधियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे प्रवक्ता बसंत राय सहित सदस्य शामिल रहे।


गौरतलब हो कि राजपत्र में प्रकाशित परिसीमन में जिला कोरिया के तहसील मनेंद्रगढ़ एवं केल्हारी, तहसील भरतपुर तथा खंडगवा चिरमिरी चिरमिरी को जोड़कर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एमसीबी नवीन जिला बनाया गया है ।
नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर घोषणा होनेे के बाद परिसीमन को लेकर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरिया बचाओ मंच के बैनर तले आंदोलन किया जा रहा था जिसे एक पखवाडे पूर्व मुख्यमंत्री से मिले न्याय के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था। खड़गवां तहसील को कोरिया जिले में ही रहने की प्रमुख मांग के बावजूद राजपत्र में जारी परिसीमन के तहत खंडगवा को कोरिया से पृथक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला में शामिल कर दिया गया ।

मानस भवन में मंगलवार को बैठक


राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद कोरिया जिले में निराशा और कां्रगेस को लेकर गुस्से का भाव साफ देखा जा सकता है। इसी को लेकर मंगलवार को बैकुन्ठपुर के मानस भवन में कोरिया बचाव मंच की बैठक होने जा रही है जिसमें वर्तमान परिस्थीयो को लेकर बैठक आगामी रणनिति पर विचार विर्मश किया जायेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours