Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के नेशनल हाईवे 43 खरवत-जमगहना मार्ग चौड़ीकरण पर पहली बार जिला प्रशासन इतना गंभीर नजर आ रहा है। कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे और जिला पंचायत सीईओ कुनाल दुदावत गुरुवार को सडक चौडीकरण का पहल कदम सडक चौडीकरण के लिए सीमाकंन कराने स्वय बैकुन्ठपुर के घडी चौक पर सुबह 10 बजे पहुॅच गये थे इसके साथ ही बैकुन्ठपुर एसडीएम ज्ञानेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका सीएमओ मुक्ता चौहान सहित पुरा अमला मौजूद रहे।
इस दौरान घडी चौक की कुछ दुकाने तो पूरी तरह चौडीकरण में गई । वही पर किसी की 5 फिट और कुछ के तो 10 से 12 फिट तक के दुकाने को जिला प्रशासन की टिम ने नाप दिया। खासकर घडी चौक और महलपारा चौक पर ।
इस सबंध में मौके पर मौजूद बैकुन्ठपुर एसडीएम ने बताया कि फौवारा चौक से नये नगर पालिका कापलेक्स तक सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी एवं नगरपालिका कॉन्प्लेक्स से खरवत तक 80 फीट की सड़क होगी । वहीं पर सउक की दूसरी ओर फौवारा चौक से जमगहना तक सड़क 80 फीट चौड़ी होगी एवं सड़क के बीच डिवाइडर मनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिनकी दुकान है या मकान सड़क चौड़ीकरण में फस रही है सभी को नोटिस जारी किया जाएगा । इसके उपरांत ही आगे तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी ।
अपने वजूद की बाट जोह रहा जिला मुख्यालय की इस 14 किलो मीटर के लिए बैकुन्ठपुर की जनता को 5 साल की प्रतिज्ञा करना पडा है। यही कारण हे कि अभी भी लोगो को आशंका है कि फिर कोई राजनिति हावी न हो जाये और चौडीकरण एक बार फिर से न रुक जाये। गौरतलब हो कि शहर की सड़क के लिए पहले कई बार सर्वे कराया जा चुका है किन्तु चौड़ीकरण नहीं हुआ। 3 साल पहले एनएच के 90 फिट सडक निर्माण का कार्य सर्वो पूरा होने के उपरान्त तातकालिन मंत्री भैयालाल राजवाउे चौडीकरण के रास्ते पर कुछ लोगो के बहकावे में आकर खडे हो गये और चौडीकरण नही हुआ। वही पर कां्रगेस के सत्ता में आने के बाद एक बार फिर लोगो के उम्मीद ने करवट लिया और चौडीकरण की सुगबुगाहट तात्कालिन कोरिया कलेक्टर संदीपान के नेतृत्व में आगे बढने लगी। सर्वे कराया गया एवं नोटिस काअ दिये गये किन्तु उनका तबादला हो गया।
अब देखनो है कि वर्तामान जिला प्रशासन पूर्व की घटनाओ से सबक लेकर क्या तरिका करता है जिससे लोगो की पूरानी मांग पूरी हो और स्थानिय जनता को इसका लाभ मिले। इस बार कोरिया कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त कर 27 सदसीय टीम का गठन किया है। इससे पूर्व इस 14 किमी की सड़क डामरीकरण के लिए केंद्र सरकार ने तकरीबन 9 करोड़ 75 लाख रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस बीच ष्षहर के युवाओ ने सड़क चौड़ीकरण का मोर्चा खोल दिया जिसके बाद 6 नवंबर को जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है, जिसमें मुख्य मार्ग कलेक्टोरेट से जमगहना तक सड़क चौड़ीकरण व शहर में सौंदर्यीकरण की कवायद चल रही है।
as

+ There are no comments
Add yours