Baikunthpur @ Tahkikat News
पेट्रोल डीजल के मूल्य में वेट टैक्स की दरें कम नहीं करने के विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में भाजयुमो कोरिया के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक मोटरसाइकिल पदयात्रा निकाल कर एवं कार को धक्का मारकर राज्य सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर से घड़ी चौक होते हुए फव्वारा चौक तक मोटरसाइकिल पदयात्रा के रूप में चली तथा घड़ी चौक में समाप्त हुई। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है किसी भी योजना का सही रूप से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है, कांग्रेस सरकार पेट्रोल डीजल का वैट टैक्स कम नहीं कर रहा है, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता इसका जवाब देगी। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल के रेट में 25 फिसद वेट टैक्स लगा कर रखी है जिससे जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस मांग पर सरकार को टैक्स दर कम करना चाहिए।
भाजयुमो जिला प्रभारी पंकज गुप्ता ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश बघेल की सरकार छलने का काम कर रही है, तत्काल पेट्रोल डीजल का रेट राज्य सरकार को कम करना चाहिए।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार एवं महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजयुमो जनता के हर मुद्दे को मुखर रूप से कांग्रेस सरकार तक पहुंचाने का काम करती रहेगी, यदि पेट्रोल और डीजल का रेट कम नहीं हुआ तो युवा मोर्चा पूरे जिले भर में आंदोलित होने को तैयार है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेद्र राजवाड़े, महामंत्री सुशील सिंह एवं शारदा गुप्ता, जिला मंत्री रंजन शर्मा, कुणाल जायसवाल, हितेश सिंह, प्रखर गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश राजवाड़े, लालू प्रसाद यादव, छोटन राजवाड़े, दीपाली गुप्ता ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इस गूंगी बहरी और निकम्मी सरकार से पेट्रोल डीजल का रेट कम करने का मांग किया।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजयुमो जिला प्रभारी पंकज गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री जमुना पांडेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े, शिवपुर-चरचा मंडल के भाजपा महामंत्री अरुण जायसवाल, सलका मण्डल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, आईटी सेल जिला संयोजक बबलू सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राजवाड़े महामंत्री शारदा गुप्ता सुशील सिंह जिला मंत्री रंजन शर्मा प्रखर गुप्ता कुणाल जायसवाल हितेश प्रताप सिंह कन्या शक्ति संयोजिका दीपाली गुप्ता, जिला पदाधिकारी मनोज सोनवानी जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश राजवाड़े, लालू प्रसाद यादव, छोटन राजवाड़े सोशल मीडिया प्रभारी संस्कार शर्मा, सह कोषाध्यक्ष उमाशंकर बंटी, पटना मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू महामंत्री विक्की साहू कूड़ेली मंडल अध्यक्ष मनोज यादव महामंत्री सोनालाल राजवाड़े, राजेश साहू,चरचा मंडल अध्यक्ष आदित्य जायसवाल महामंत्री तुलेश्वर राजवाड़े, रणविजय सिंह, राकेश राजवाड़े, कान्हा विक्की अनिल पासवान, राहुल भारती, चिरमिरी मंडल अध्यक्ष अनीश यादव मंत्री संजीत झा, सोनहत मंडल अध्यक्ष मनोज साहू बैकुंठपुर मंडल महामंत्री अभिषेक साहू, मंडल उपाध्यक्ष अनिल राजवाड़े, अनुग्रह लकड़ा, शिवम सागर, मण्डल मंत्री दीपक साहू, पटना महामंत्री विक्की साहू, सलका मंडल उपाध्यक्ष गीता प्रसाद राजवाड़े, गंगा प्रसाद राजवाड़े, नानसाय, कमलेश कुमार, संजीव साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल रहे।
as


+ There are no comments
Add yours