बाल सुरक्षा सप्ताह निजात को समर्थन देनें छात्रों ने निकाली रैली…………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

खड़गवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को निजात अभियान के तहत नारकोटिक्स/ड्रग्स से होने वाली हानि, दुष्परिणामों के बारे में एवं यातायात के नियमों, गुड टच एवं बैड टच, विधिक जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया। सभी छात्र- छात्राओं को थाना प्रभारी ने नशे से दूर रहने, निजात नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता एवं कार्रवाई में अपने परिजनो को नारकोटिक्स/ड्रग्स से नशे से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करने का शपथ भी दिलाया। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रुनिजात अभियान के नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई, सभी बच्चों को थाना का भ्रमण कराया गया एवं बच्चों को कुछ पलों के लिये प्रधान आरक्षक एवं थाना प्रभारी बनाया गया। थाने के कार्यप्रणाली एवं थाने की जानकारी से सभी बच्चे रूबरू हुए, कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के समर्थन रैली में लगभग 250 छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

एनसीसी के छात्रो को दी कानून की जानकारी


बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल पोड़ी के एनसीसी के बालक बालिकाओं को प्राचार्य व शिक्षकों के साथ थाना बुलाकर बच्चों को गुड टच बैड टच साइबर अपराध ट्रैफिक नियम पास्को एक्ट संबंधी कानून की जानकारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के विरुद्ध कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात की संपूर्ण जानकारी देते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा शपथ भी दिलाया गया साथ ही थाने में पुलिस की प्रत्येक कार्यप्रणाली को समझाया गया। माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा अवार्डेड एनसीसी के बालक आकाश सोरेन को कुछ देर के लिए थाना प्रभारी बनाया गया, बच्चों को शरीर व संपत्ति के विरुद्ध होने वाले अपराध व उनके रोकथाम हेतु उपाय पर चर्चा करते हुए स्वस्थ सुरक्षित समाज का निर्माण करने में उनकी भूमिका के बारे में बताया भी गया। कार्यक्रम में एनसीसी के कुल 50 बालक बालिकाएं तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours