सीईओ जिला पंचायत एवं जाबो कार्यक्रम के नोडल श्री दुदावत ने सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ
ऑनलाइन फोटोयक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त कर सकेंगे मतदाता
मतदाता सरल क्रमांक, व वार्ड की जानकारी मिल सकेगी
नैतिक मतदान, मतदान केंद्र के लिए दिशा निर्देश व वोटिंग अपील की पर्ची भी दी जा रही है
मतदाता को वाहन स्टीकर और मोबाइल स्टीकर भी वितरित किये जा रहे हैं
19 दिसम्बर तक चलेगा सुविधा केंद्र
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जागव बोटर (जाबो कार्यक्रम) के तहत जिले के दो नगरपालिका परिषद में आगामी 20 दिसम्बर को होने जा रहे मतदान के लिए शहरी मतदाताओं के बीच जाबो टीम के द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए विविध कार्यक्रमो का आयोजन जारी है। इस क्रम में जाबो टीम द्वारा मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए मतदाता सुविधा केंद्र की शुरुवात की गई । बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक पर इस सुविधा केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत के द्वारा किया गया। सुविधा केंद्र में मतदाताओं को नगरपालिका निर्वाचन में मतदान हेतु सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड फोटोयुक्त मतदाता पर्ची प्रदान की जा रही है। उक्त मतदाता सहायता केंद्र से नगरपालिका क्षेत्र का कोई भी मतदाता अपने नाम अथवा वार्ड की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकता है। इस केंद्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियां एवं आवश्यक दिशा निर्देशों जानकारी भी प्रदान की जा रही है, साथ ही 18 प्रकार के वैकल्पिक दस्तावेजों, नैतिक मतदान की जानकारी व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील भी प्रदान की जा रही है।
शिवपुर – चरचा में भी के सहायता केंद्र का शुभारंभ –
शिवपुर चरचा अंतर्गत वी टी सी स्कूल के सामने मतदाता केंद्र का शुभारंभ मुख्य नगरपालिका श्री राकेश शर्मा, व आम नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। आम मतदाताओं में मतदाता सहायता केंद्र के प्रति अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है, लोग बड़ी संख्या में मतदाता पर्ची लेने के लिए सहायता केंद्र में आ रहे हैं। कार्यक्रम में जाबो के नोडल अधिकारी व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी \ ए के पुसाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान, राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर उमेश जायसवाल, इंजीनियर शुभेन्दु श्रीवास्तव, यो सहित नगरपालिका के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours