निर्वाचन द्वितीय व्यय लेखा जाँच हेतु प्रस्तुत नहीं होने वाले बैकुण्ठपुर नगरीय निकाय के 1 अभ्यर्थी को नोटिस जारी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 के तहत जिले के नगरपालिका बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों से निर्वाचन द्वितीय व्यय लेखा की जांच हेतु निर्धारित तिथि 16 दिसम्बर को उपस्थित नहीं होने वाले 1 अभ्यर्थी को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी बैकुण्ठपुर ने बताया कि व्यय लेखा की द्वितीय जांच हेतु 70 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमे से 69 अभ्यर्थियों ने लेखा जांच के लिए उपस्थिति दी। वहीं 1 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
इसी तरह सहायक रिटर्निंग अधिकारी शिवपुर-चरचा ने बताया कि व्यय लेखा की द्वितीय जांच हेतु 57 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमे से सभी अभ्यर्थियों ने लेखा जांच के लिए उपस्थिति दी।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय निर्वाचन में उम्मीदवारों के खर्चे पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की पैनी नजर है। निर्वाचन व्यय का लेखा जोखा रखने के लिए आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी निकायों में व्यय संपरिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours